Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

मृतक के परिजन

भागलपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के घोघा थाना क्षेत्र के फुलसिया गांव निवासी मनोज मंडल की मंगलवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज मंडल धुलियान पैसेंजर ट्रेन से अम्मा पाली स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पक्की सराय के पास वे अचानक ट्रेन से गिर पड़े जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियाें ने घायल मनोज मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज मंडल ने दम तोड़ दिया। परिजन के अनुसार मृतक मनोज मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *