Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सड़क सुरक्षा को लेकर निबंध लेखन, भाषण, क्विज़ प्रतियोगिताओं एवं मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचों का आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित क्रिकेट मैच के बाद सामुहिक चित्र।

मंडी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ कुलपति प्रो.ललित कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण, क्विज़ प्रतियोगिताओं एवं मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचों सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनका उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।

अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या यातायात विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या किसी भी प्राकृतिक आपदा से अधिक है, जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन करके रोकी जा सकती हैं। यदि प्रत्येक नागरिक हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करे, तेज गति से बचे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे तथा यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सुरक्षित व्यवहार अपनाकर समाज के लिएउदाहरण बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से दिया गया संदेश समाज तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। भाषण प्रतियोगिता में रेबेला शर्मा ने प्रथम स्थान, हिमांशी ने द्वितीय स्थान तथा विशाल गुलेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में रजिस्ट्रार–इलेवन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच में सभी टीमों ने खेल भावना का अनुकरणीय परिचय दिया। कार्यक्रम में शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *