छात्रों के लिए भौतिकी की विशिष्ट कक्षा का आयोजन

क्लास में शामिल छात्र

रामगढ़, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . शहर के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में Monday को कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भौतिक विषय की दूसरी बार विशिष्ट कक्षा का आयोजन किया गया. यह विशेष कक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण ने ली. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड Examination के लिए सशक्त रूप से तैयार करना है.

कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को भौतिकी के महत्वपूर्ण अध्यायों, सूत्रों और बोर्ड Examination में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्नों के समाधान की विस्तृत जानकारी विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से दी गई. साथ ही छात्रों के सवालों का समाधान करते हुए कठिन विषयों को सरल भाषा में समझाया गया.

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बोर्ड Examination विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है. इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अध्ययन करना चाहिए. उन्‍होंने बताया कि इस तरह की विशेष कक्षाएं सभी विषयों की आयोजित की जा रही हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Leave a Comment