Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पेंशनर्स दिवस का आयोजन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

पेंशनरों की समस्याएं सुनते अधिकारी

बांदा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मायाशंकर एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों से जुड़े पेंशनर्स एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दाैरान पेंशनरों की पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना गया।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मायाशंकर ने कहा कि सरकार द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान, देयकों के भुगतान एवं अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभागों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई पेंशनरों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पेंशनरों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए सवेरा योजना के अंतर्गत 112 डायल कर सहायता प्राप्त करने तथा साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पेंशनर्स परिषद के राजाबाबू बाजपेयी ने पेंशनरों के बैठने की उचित व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल दीक्षित ने पेंशनरों की सेवा पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव तथा देयकों के समय पर भुगतान की समस्या उठाई। मंडल अध्यक्ष बी.एल. सिंह ने अन्य वेतन आयोगों के अनुसार पेंशन भुगतान के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया।

मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *