Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

आरसीएच कैंपस में उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में पांच जिलों के स्वास्थ्य प्रतिनिधिगण

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत गुरुवार को नामकुम स्थित आरसीएच कैंपस में एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी प्रक्रियाओं को मजबूत करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के जीएम प्रवीण चंद्र मिश्रा के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर अपर कार्यकारी निदेशक सीमा सिंह ने एचईएम पोर्टल पर अस्पतालों के अपग्रेडेशन की जिलावार समीक्षा करते हुए टीएमएस 2.0 में लंबित अपडेट शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ परामर्शी श्वेता कुमारी ने एचईएम पोर्टल, विश्वजीत ने नाफू मामलों और अंशु कुमार सिंह ने स्वास्थ्य बीमा योजना व अस्पताल इंपैनलमेंट प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्य सेवाओं के ए टू जेड पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अस्पतालों से योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने एबीडीएम कार्यक्रम की भी विस्तार से जानकारी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *