ओशो के छोटे भाई शैलेंद्र सरस्वती का रामगढ़ में होगा स्वागत

रामगढ़, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।
परम गुरु ओशो के छोटे भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती का स्वागत रामगढ़ में शानदार कार्यक्रम के दौरान होगा। उनका आगमन 24 दिसंबर को रामगढ़ में होगा। रामगढ़ शहर के कैथा गांव स्थित शहनाई वेंकेट हॉल में होगा। इस मौके पर रामगढ़ के सभी ओशो साधक मित्र उपस्थित होंगे। साधकों के रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। क्रोध एवं हिंसा श्रवण की सक्रियता का भाव, जीवन के लक्ष्य का स्तंभ, बेचैनी ओंकार की ध्वनि द्वारा संचालित होती है ।
काम कामनाओं की मूलबिंदु ध्यान के द्वारा मुक्ति, संकल्प एवं ज्ञान, दुख, दृष्टि , वाणी कर्मों के भाव की सिद्धि तथा संगीत के शानदार कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में विदेश के भी लगभग 250 साधकों के आने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश



