Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में अग्निवीर भर्ती के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम

कटिहार, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार में अध्यनरत छात्रों को अग्निवीर अन्तर्गत थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना के विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्रेरित करने के लिए सेना भर्ती कार्यालय कटिहार के टीम द्वारा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एआरओ में कार्यरत आरएमओ, जेसेओ व एनसीओ अधिकारी के साथ राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के अलावा अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। छात्र-छात्राओं को अग्निवीर में भर्ती हेतु आवेदक को पंजीकरण की प्रक्रिया, अग्निवीर में बहाली की पूरी प्रक्रिया, आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक महत्वपूर्ण सावधानियां जैसे क्या करें और क्या न करें, अग्निपथ योजना के लाभों, विभिन्न विकल्पों, बोनस अंकों, दलाली विरोधी गतिविधियों/सावधानियों और पिछली प्रक्रिया में हुए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस आउटरीच कार्यक्रम में जिले के कुल 160 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय कटिहार के टीम के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अग्निपथ योजना के माध्यम से थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती होकर देश सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *