Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जम्मू कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी मार्क वाला गुब्बारा मिला, जांच जारी

जम्मू कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी मार्क वाला गुब्बारा मिला, जांच जारी

जम्मू, 29 दिसंबर हि.स.। जम्मू और कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी मार्क वाला एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। भारतीय सेना ने गुब्बारे को ज़ब्त कर लिया है।

गुब्बारा एक हवाई जहाज़ जैसा दिख रहा था जिस पर पाकिस्तानी झंडे के निशान थे और (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा था। इस पर पीआईए शब्द अंग्रेजी और उर्दू दोनों में लिखा था।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी गुब्बारा अखनूर के प्रागवाल इलाके में मिला था। सेना ने उन हालात की जांच शुरू कर दी है जिनमें गुब्बारा इलाके में पहुंचा था।

(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *