Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया पहला स्थापना दिवस

अस्‍पताल के स्‍थापना दिवस पर जुटे लोगों की तस्‍वीर

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल,बरियातू का प्रथम स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से

स्थापना दिवस से पूर्व अस्पताल के डॉक्टर, नर्सों और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट्स डे) का आयोजन खेलगांव स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और चिकित्सकों को वार्षिक प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी मानस लाभ ने बताया कि अस्पताल के एक वर्ष पूरा होने पर में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाओं (डॉक्टर परामर्श एवं जांच) पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। अस्पताल के निदेशक डॉ अरविंद चरण मंगल और डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपने पहले ही वर्ष में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और उन्नत चिकित्सा सेवाएं देने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारी और गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *