Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बुध के उपाय से समृद्धि का कारक बनेगा दीपोत्सव : पं. सचिंद्रनाथ

*दीपोत्सव पर देव विग्रह को दें पान और केले के पत्ते का आसन*

गोरखपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बुध ग्रह से जुड़े उपाय दीपोत्सव पूजन करने वालों को चमत्कारिक लाभ दिला सकते हैं। ये उपाय बिलकुल आसान, सुलभ और मन को सुकून देने वाले भी हैं। इसके लिए जरूरत होगी पान और केले के पत्ते की।

इन उपायों के बारे में सुपरिचित ज्योतिषी एवं वास्तुविद पंडित सचिंद्रनाथ बताते हैं कि किसी भी हरे पत्ते को बुध माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह की वर्तमान दशा के विश्लेषण से दीपावली पूजन में हरे पत्तों का पूजन में प्रयोग धन धान्य से परिपूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। हरे पत्तों में पान के पत्तों और केले के पत्तों का पूजन में वैसे भी सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है, इसलिए दीपावली में इसका प्रयोग कुछ अलग तरह से करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दीपावली के पूजन में पान के पत्तों या केले के पत्तों पर भगवान श्रीगणेश और माता श्रीलक्ष्मी के विग्रह के लिए आसन बिछाएं। साथ ही पान के पत्तों की माला भी अर्पित करें। पान का पत्ता बुध ग्रह को मजबूत करने का उत्तम उपाय है।

पंडित सचिंद्रनाथ कहते हैं कि पान और केले के पत्तों के प्रयोग के अलावा सामर्थ्यवान लोग बुध ग्रह से दीपोत्सव पर शुभता में वृद्धि के लिए भगवान श्रीगणेश को नया झूला समर्पित कर घर में अपने प्रयोग हेतु लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि बुध ग्रह कुंडली में छठवें या बारहवें स्थान में किसी पापग्रह के साथ बैठा हो तो अकूत सम्पत्ति का मालिक बनाता है। दीपावली के दिन वृष लग्न में यदि पान के पत्ते या झूले को लेकर बताया गया बुध का उपाय करें तो दीपावली पूजन का लाभ अभूतपूर्व दिखेगा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति का सर्वप्रमुख पर्व है। इस विशेष अवसर पर पूजन-अर्चन कर खुशी की कामना वाले दीप तो हम सभी जलाते हैं किंतु अवश्य अपनाई जाने वाली कुछ सावधानियों पर ध्यान न देकर वांछित फल प्राप्त नहीं कर पाते। इस दीपावली यदि हम बुध ग्रह के इन आसान उपायों को भी आजमाएं तो आर्थिकी से जुड़ी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *