Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

तालाब से शव मिलने से हड़कंप

केशियारी में मिली लाश

मेदिनीपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

केशियाड़ी थाना क्षेत्र के सांतड़ापुर अंतर्गत नेगुसबनिया इलाके में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक तालाब से एक व्यक्ति का मृत शरीर बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झाड़ेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो केशियाड़ी थाना क्षेत्र के सिंगाई ग्राम का निवासी बताया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रातः भ्रमण के समय ग्रामीणों की दृष्टि तालाब में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में दिखाई दे रहा था। आशंका होने पर तत्काल इसकी सूचना केशियाड़ी थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उक्त व्यक्ति को तालाब से बाहर निकालकर केशियाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस एवं स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाड़ेश्वर सिंह गुरुवार रात्रि से ही लापता थे। शव की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया। मृत्यु के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना को लेकर केशियाड़ी क्षेत्र में प्रातःकाल से ही चांचल्य व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *