Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत की छात्रा को पढ़ाई के लिए अमेरिका से मिली चार करोड़ की छात्रवृति

एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए ऐप प्रिया के परिजन बराबर में प्रिया का फाइल फोटो

पानीपत, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत के इसराना के गांव कारद स्थित हर्ष आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही प्रिया ढोचक को अमेरिका की यूनिवर्सिटी रटगर्स में शोध करने के लिए चार करोड़ की छात्रवृत्ति मिली है। इससे गांव कारद व उसके परिजनों में खुशी की लहर है। प्रिया अब अमेरिका के न्यूयार्क में स्थित रटगर्स यूनिवर्सिटी से फिजिक्स साइंस में शोध पूरी करेगी।

हर्ष आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालक की बेटी प्रिया के पिता राममेहर ढोचक ने बताया की प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में हमेशा अव्वल आती रही है। उसने हर्ष आदर्श स्कूल से ही दसवीं की परीक्षा पास की थी। पानीपत के एक निजी स्कूल से नॉन मेडिकल में बारहवीं की परीक्षा पास की और फिजिक्स साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री पूरी की।

परीक्षा में अच्छे अंक आने के बाद प्रिया को अमेरिका की पांच यूनिवर्सिटीज से ऑफर मिले लेकिन उसने रटगर्स यूनिवर्सिटी को चुना। मास्टर डिग्री करने के बाद प्रिया ने बीएड की ओर रुख किया। साथ-साथ अमेरिका की यूनिवर्सिटी की पीएचडी की तैयारी की ओर उसे परीक्षा के बाद अच्छे अंक प्राप्त हुए। पिता राममेहर ने बताया कि प्रिया उनकी सबसे बड़ी बेटी है और उसकी छोटी बहन चेतना भी जर्मन में पढ़ाई कर रही है तथा सबसे छोटा भाई अपने ही स्कूल में आठवीं का छात्र है। प्रिया का कहना है कि उनके पिता का सपना था कि साइंटिस्ट बनूं,तो अब में उनका सपना पूरा करने जा रही हूं। उनके पिता राममेहर ने बताया प्रिया उनका सपना पूरा करने के लिए 25 दिसंबर को अमेरिका के लिए रवाना हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *