Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने से 2027 के चुनाव की तैयारियों को मिलेगी नई धार : प्रेमनारायण द्विवेदी

सत्संग में मौजूद श्रद्धालु

बांदा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन व घोषणा का भाजपा जिला कार्यालय में एल ई डी स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट देखा व सुना गया l नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय सभागार लखनऊ भव्य स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम के बीच की गई l

बाँदा कार्यालय में सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाके छूटाकर ख़ुशी का इजहार किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी , धर्मेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित उत्तम सक्सेना , ममता मिश्रा ने सात बार के सांसद और केन्द्रोय वित्तमंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को संगठन की एकता, अनुशासन और विश्वास का प्रतीक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी l तथा पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास के अपने संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे l उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई धार मिलेगी l वहीं संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही संगठन नई ऊर्जा और दृढ संकल्प के साथ जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करेगा एवं सेवा समर्पण और सुशासन के नये मानक स्थापित करेगा l कार्यक्रम में जाग्रति वर्मा, पंकज रायक्रवार, संतू गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, अनीता शुक्ला, राजेश गुप्ता रज्जन, लखन राजपूत, संतोष राजपूत, पप्पू श्रीवास्तव, दीपक राजपूत, प्रेम स्वरुप द्विवेदी, प्रेम नारायण पटेल, प्रांजल मिश्रा आदि शामिल रहे l

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *