Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पार्टी कार्यकर्ता 4 से 11 दिसंबर तक घुसपैठियों को करें चिन्हित : प्रकाश पाल

बैठक करते प्रकाश पाल व नगरध्यक्ष शिवराम सिंह

कानपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसआईआर में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न करें। बीएलए टू, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ प्रवासी प्रतिदिन बूथ पर मौजूद रहें और यह सुनिश्चित करें कि बूथ के सभी लोगों के भरे हुए गणना प्राप्त जमा हो जाएं। मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा करना, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना मृत, स्थानांतरित और बोगस मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाना है। बूथ पर भाजपा विचार परिवार के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इन लोगों से संपर्क कर उन्हें भी एसआईआर अभियान में सक्रिय करें। चार दिसंबर से 11 दिसंबर तक घुसपैठियों को चिन्हित करें। यह बातें मंगलवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने छावनी विधानसभा के श्याम नगर मंडल में केंद्रीय विद्यालय, रक्षा विहार शक्तिकेंद्र पहुंच कर एसआईआर अभियान की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों से गणना प्रपत्र जमा कराए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) अभियान के तहत छावनी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ाने और घर घर संपर्क कर एक एक मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के निर्देश दिए।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने श्याम नगर के वार्ड नंबर 74 श्याम नगर के केंद्रीय विद्यालय, रक्षा विहार मतदान केंद्र के बूथ संख्या 147 से 152 तक घर-घर संपर्क किया। उन्होंने लोगों से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने में आने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी ली। बीएलओ द्वारा कुछ घरों का पता न मिलने के कारण मतदाता फार्म न पहुंचा पाने की विवशता बताई तो क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बीएलए टू, बूथ प्रवासी और बूथ कमेटी के सदस्यों को लोगों का पता बताने में बीएलओ का सहयोग करने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *