Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली पुलिस अकादमी में पासिंग आउट व शपथ समारोह

दिल्ली पुलिस अकादमी में पासिंग आउट व शपथ समारोह की फाेटाे

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस अकादमी ने शुकवार को झरोदा कलां परिसर में पासिंग आउट एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में दिल्ली पुलिस के बैच नंबर–07 के 16 हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर) और लद्दाख पुलिस के बैच नंबर–01 के 27 कांस्टेबल (टेलीकॉम ऑपरेटर) ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। इन 43 प्रशिक्षुओं में 11 महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।

जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर माेहम्मद अली रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में संचार और वायरलेस सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह प्रशिक्षण उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना भी विकसित करता है।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस अकादमीके असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश दहिया ने नव-प्रशिक्षित असिस्टेंट वायरलेस एवं टेलीकॉम ऑपरेटरों को शपथ दिलाई। उन्होंने प्रशिक्षुओं से ईमानदारी, समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

अकादमी अधिकारियों के अनुसार, इस बैच में 27 प्रशिक्षु लद्दाख, 4 उप्र, 3 हरियाणा, 7 राजस्थान और 2 दिल्ली से शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में संचालित किया गया। पहले चरण में दिल्ली पुलिस अकादमी में 15 सप्ताह का इंडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया। जबकि दूसरे चरण में संचार इकाई के विभिन्न प्रतिष्ठानों में साढ़े पांच महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया।

तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को पीटी, योग, परेड, हथियार संचालन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा, साइबर अपराध, संचार तकनीक की नवीनतम जानकारी और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि वे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें। वहीं समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। दिल्ली पुलिस की हेडकांस्टेबल शिवानी और लद्दाख पुलिस की कांस्टेबल त्सेरिंग आंग्मो को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी नव-प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *