Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डोगरा रेजीमेंट सेंटर में छठवें अग्निवीर बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित

अग्निवीर बैच

–कुल 748 अग्निवीरों ने परेड में सलामी देकर प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रदर्शन किया।

अयोध्या, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अयोध्या स्थित डोगरा रेजीमेंट सेंटर में छठवें अग्निवीर बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। जिसमें कुल 748 अग्निवीरों ने परेड में सलामी देकर प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रदर्शन किया।

परेड का नेतृत्व अग्निवीर अर्पित ठाकुर ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल रहे, जिन्होंने जवानों की प्रशंसा की। अग्निवीरों ने 31 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। सभी अग्निवीरों को गुरुवार से उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की विभिन्न सैन्य यूनिटों में तैनाती मिलेगी।

पूरे कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अग्निवीर वंश शर्मा को गोल्ड मेडल दिया गया। लोकेश कुमार को ओवरऑल सेकंड बेस्ट का सम्मान मिला। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा सहित सैन्य अधिकारी, जेसीओ और बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे। समारोह में अग्निवीरों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सेना की गौरवशाली परम्पराओं को निभाने की शपथ दिलाई गई।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *