Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

एएसआर कप सीजन छह के दूसरे दिन पटना ने भागलपुर और एमएससीसी ने अररिया को हराया

अररिया फोटो:पटना के सोनू शर्मा मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते

अररिया,12 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में एमएससीसी की ओर से आयोजित एएसआर कप सीजन छह के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मैच में पटना ने भागलपुर को सात विकेट और एमएससीसी ने अररिया को 70 रनों से पराजित किया। पूर्व क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत और शरीम अकरम की स्मृति में आयोजित एएसआर कप सीजन छह के दूसरे दिन मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने मैदान पहुंचे।

टूर्नामेंट के तीसरे और शनिवार को पहला मैच पटना और भागलपुर के बीच खेला गया।पटना के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और यह निर्णय पटना टीम के अनुकूल रहा।भागलपुर की पूरी टीम मात्र 13 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर महज 91 रन बनाए। भागलपुर की ओर से सोनू सिंह ने 13 गेंदों में 22, छोटू 12 गेंदों में 15 और फहीम खान ने 5 गेंदों में 16 रन बनाए। भागलपुर के सात बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं तीन खिलाड़ी बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गये।

पटना के गेंदबाज पंकज पार्थ ने 25 रन देखकर 4, सोनू शर्मा 20 रन देखकर 2, आदर्श 21 रन देकर 2, अनुराग यादव 11 रन देकर एक और रोशन 14 रन देकर एक विकेट प्राप्त करने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उत्तरी पटना की टीम महज 9.4 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर 97 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। पटना की ओर से राजा ने 20 गेंदों पर 40, सोनू शर्मा 10 गेंदों पर 29, बिट्टू मैक्सी 9 गेंदों पर 5 रन बनाए।वहीं भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास,अबरार और फहीम खान एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सोनू शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

दूसरा मैच आयोजक एमएससीसी और अररिया के बीच खेला गया। एमएससीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्णय के अनुरूप 15 ओवर के मैच में अनुभव और केजीआर के 63 गेंदों पर 196 रनों की पार्टनरशिप के बदौलत अपने 2 विकेट खोकर विशाल 259 रन बनाए। एमएससीसी की ओर से अनुभव ने नाबाद 40 गेंदों पर 126,केजीआर ने 25 गेंदों पर नाबाद 60 और राहुल हेलिकॉप्टर ने 18 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली।अररिया की ओर से दोनों विकेट सैयद चैंपियन लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम निर्धारित 15 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर 189 रन बना पाई और इस तरह 70 रनों से एमएससीसी ने मैच जीत लिया।अररिया की ओर से गौरव ने 47 गेंदों पर 128,आजाद खान ने 11 गेंदों पर 16 रन का योगदान टीम को दिया।वहीं एमएससीसी की ओर से गेंदबाजी में केजीआर ने 10 रन देकर 3,यशवंत 48 रन देकर 2 और राजा गुलशन और कल्की ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अनुभव सिंह राजपूत को दिया गया। मैच के आयोजक भास्कर सिंह ने बताया कि रविवार को दो क्वार्टर मैच खेला जाएगा।पहला क्वार्टर मैच सीवान और पटना के बीच और दूसरा क्वार्टर मैच बेगूसराय और एमएससीसी के बीच खेला जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *