Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में 62 हजार 482 लाभुकों को सितंबर माह के पेंशन का भुगतान

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत शुक्रवार को रांची जिलेभर में 62 हजार 482 लाभुकों को सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सभी लाभुकों को एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी पहल है, इससे वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन को नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 हजार 896, विधवा पेंशन योजना के तहत 11 हजार 241 और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 345 लाभुकों को भुगतान किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रही है, वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग की जांच अवश्य कराएं। ताकि राशि निर्बाध रूप से उनके खातों में जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पेंशनधारियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है। जिससे पेंशन वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *