Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पेंशनर्स दिवस : डीएम ने सुनीं सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याएं

फोटो

औरैया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार काे जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि भुगतान से संबंधित जो भी प्रकरण सामने आए हैं, उनका विभाग एवं संबंधित पटल के माध्यम से नियमानुसार हर संभव प्रयास कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों ने अपने सेवाकाल के दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया है और अब उन्हें अपनी समस्याओं के लिए भटकना पड़े, यह अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी बैठक से पूर्व प्राप्त सभी मामलों के निस्तारण की सूचना संबंधित पेंशनरों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे पुनः शिकायत की आवश्यकता न पड़े।

डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित पेंशनरों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराया जा सके।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए कि पेंशनरों से जुड़े लंबित प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका निराकरण कराएं। साथ ही जनपद की समस्त तहसीलों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देशित किए जाने की बात कही कि प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को अपने कार्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करें और की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, सहायक कोषाधिकारी अजय तिवारी, लेखाकार गौरव कुमार पाण्डेय एवं मनीष गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *