Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

पेंशनर समाज ने स्थापना दिवस पर बुजुर्ग पेंशनरों को किया सम्मानित

अररिया फोटो:पेंशनरों को सम्मान
अररिया फोटो: ओम शांति केंद्र की संचालिका का स्वागत

अररिया 17 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा के स्थापना दिवस को पेंशनरों ने बुधवार पेंशनर दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने किया। जबकि मंच संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान एवं सदस्य ललित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक थे।वहीं विशिष्ट अतिथि ओम शांति केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मा दीदी थे।मौके पर पेंशनर सदस्यों का परिचय कराते हुए सभी को बैच लगा कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक अतिथि और सभापति एवं सचिव द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर की गई। सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र तथा फूल माला देकर सम्मानित किया गया। गौरी कुमारी और वाद्ययंत्र वादक मो सरफराज ने स्वागत गान गाकर सभी का दिल जीत लिया। वक्ता में हरिशंकर झा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, मांगण मिश्र मार्तंड, सच्चिदानंद मेहता आदि थे, जिन्होंने पेंशनरों की एकजुटता और पेंशन को लेकर आने वाले दुश्वारियों को लेकर बात कही।

वहीं मौके पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तमलाल पासवान, इंद्रकुमार पासवान एवं अन्नपूर्णा देवी थी। अंत में सभापति उमेश प्रसाद वर्मा के भाषणोपरांत कार्यक्रम की समाप्ति की गई। मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान, सच्चिदानंद मेहता, सचिव मधुसूदन मंडल, संयुक्त सचिव हरिशंकर झा, विनोद कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष शांति कुमारी, सूर्यकांत ठाकुर, जगन्नाथ मंडल, अरुण कुमार मिश्र, रचना दीक्षित, रायमंड सोरेन, जीवूत नारायण कुंवर, रामप्रकाश यादव, हरिहर प्रसाद यादव, गंगा यादव, खदानन साह, इंदू शेखर सिंह, केदारनाथ कर्ण विश्वनाथ पासवान, रेखारानी साह, तारानंद प्रसाद यादव, मजीद मियां सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *