Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विहिप, बजरंग दल के जन आक्रोश आंदोलन में उमड़ा जन सैलाब

Photo

बाराबंकी 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर निरंतर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को बाराबंकी शहर में जनाक्रोश फूट पड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर पालिका परिषद प्रांगण से विशाल जन आक्रोश रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश व बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस और इस्लामिक आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की कि हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और कठोर कदम उठाए जाएं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिंदू समाज पर हो रहे जुल्म को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ किसी एक देश का नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हर हिंदू का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आक्रोश रैली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। लेकिन नगर में उठी यह आवाज साफ संदेश दे गई कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ देश चुप नहीं बैठेगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विहिप विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने किया।

प्रदर्शन में बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख अखिलेश प्रताप, जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य,जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित कुमार गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल विक्रम सहसंयोजक विनय वर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका लीना, विभाग संयोजक अखंड प्रताप सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश,जिला सह मंत्री वीरेंद्र नगर मंत्री अभिनव नगर सह मंत्री सौरभ जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, अखिलेश राजपूत, सुधीर, परितोष, अमन, हरगोविंद, जयनारायण, पूर्णेन्दु, विनय, रमाकांत, हरीश, तुषार तमाम हिंदू जनमानस उपस्थित रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *