
New Delhi, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 200 से सीटों से अधिक सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है. इसमें अकेले Indian जनता पार्टी 92 सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है. Bihar में एनडीए की प्रचंड जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को बधाई दी है. उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि Bihar के लोगों ने विपक्षी गठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से नकार दिया है.
शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में जेपी नड्डा ने लिखा कि Bihar में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है.
यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि Bihar के लोगों ने विपक्षी महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकार कर एनडीए के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है.
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
