हिमाचल के लोगों को कांग्रेस से प्यार, नेतृत्व पर पूरा भरोसा: रजनी पाटिल

रैली कीे संबोधित करते हुए रजनी पाटिल.

मंडी, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर गुरूवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कहा जा रहा था कि कांग्रेस खत्म हो रही है. लेकिन हिमाचल के लोगों ने ये साबित कर दिया कि कांग्रेस खत्म नहीं हुई है, यहां पर कांग्रेस की सरकार बनाई. हिमाचल के लोग कांग्रेस से प्यार करते हैं. प्रदेश कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के उल्लेखनीय कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

उन्होंने कहा कि Chief Minister ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं. सरकार ने सिर्फ घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए प्रदेश के हर वर्ग के लिए ठोस पहलें की हैं.

रजनी पाटिल ने कहा कि Chief Minister सुक्खू ने आपदा और आर्थिक अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए हिमाचल को एक आत्मनिर्भर, सक्षम और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन हिमाचल की जनता ने उसका लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है. कांग्रेस पार्टी का मजबूत और सशक्त नेतृत्व भाजपा के मंसूबों को बेनकाब करने के लिए देश भर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है. कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए पूर्णता वचनबद्ध है.

रजनी पाटिल ने कहा कि गांधी परिवार का हिमाचल से गहरा नाता और स्नेह है. कांग्रेस पार्टी हिमाचल को आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना चाहती है. हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में आएगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के पिछले तीन वर्ष में उपलब्धियों और क्रांतिकारी बदलावों के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे. Chief Minister ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक न्याय, आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं.

विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इन उपलब्धियों और विकासपरक पहलों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन संपर्क अभियान चलाएगी, ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं, सुधारों और लाभकारी कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके.

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल उपलब्धियों को बताना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में सरकार के तीन वर्षों के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. इस तथ्य पर बल दिया कि इन तीन वर्षों की उपलब्धियां मात्र सांख्यिकीय उपलब्धियां नहीं हैं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन की साक्षी हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a Comment