Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

घने कोहरे और ठंड से लोगों की बढ़ी परेशानी

आग सेंकते रिक्शाचालक

भागलपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।शीतलहर के बीच भागलपुर समेत पूरे क्षेत्र में घने कोहरे और धुंध के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसका असर अब रेलवे परिचालन पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। दूसरे राज्यों और प्रदेशों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ठंड के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि लगातार पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनें रेंगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं जिसका सीधा असर समय-सारणी पर पड़ रहा है। उधर बढ़ते ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है लेकिन भागलपुर जिला प्रशासन और नगर निगम लापरवाह बना हुआ है। अब तक चौक चौराहों पर ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के लिए किसी भी तरह के अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ स्टेशन के समीप एक जगह अलाव की व्यवस्था है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। जबकि ठंड की मार सबसे जायदा रिक्शा चालक और देहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग झेल रहे हैं। परेशान रिक्शा चालक और मजदूर कुड़ा चुनकर अलाव जलाकर आग तापने को मजबूर दिख रहे हैं। वहीं बढ़ते ठंड को लेकर जिलाधिकारी ने छात्रों के शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। वहीं प्रखंड स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शन एवं क्विज मेला का आयोजन तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *