Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सामाजिक न्याय के पुरोधा “रुपनाथ सिंह यादव“ पुस्तक का हुआ विमोचन

अतिथिगण

प्रयागराज, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सामाजिक न्याय के पुरोधा “रुपनाथ सिंह यादव“ पुस्तक का विमोचन बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में किया गया। स्व० रूपनाथ सिंह यादव के 107वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह ने किया।

लेखक डॉ राजेन्द्र रत्नेश द्वारा लिखित इस पुस्तक में स्व. रुपनाथ सिंह यादव (पूर्व कैबिनेट मंत्री उप्र सरकार) के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन दिशा दशाएं मासिक पत्रिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो राजाराम यादव पूर्व कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर गणेश केसरवानी, डॉ बिन्दु विश्वकर्मा निदेशक विनीता हॉस्पिटल, डॉ विनीता विश्वकर्मा, डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय (अध्यक्ष, रामायण मेला समिति, श्रृंग्वेरपुर धाम), जय सिंह यादव (पूर्व विधायक प्रतापगढ़), वरि अधिवक्ता, हाईकोर्ट इलाहाबाद सतीश अग्रवाल, ओपी राजपाल सम्पादक दिशा दशाएं मासिक पत्रिका, लेखिका जया श्रीवास्तव, ज्वाला देवी सरस्वती इंटर कालेज सिविल लाइन के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह, राममूर्ति सिंह, श्याम सुन्दर पटेल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *