Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर चांपा : जिला रोजगार कार्यालय में 24 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

फाइल फोटो

कोरबा/जांजगीर-चांपा 23 दिसम्बर (हि . स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजक पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड महाराष्ट्र व कैरियर ट्री. एच.आर.सॉल्यूशन प्रा.लिमि. चेन्नई उपस्थित रहेगें। पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड महाराष्ट द्वारा डी.जी. आपरेटर के 30 पदों पर भर्ती की जायेगी व कैरियर ट्री एचआर सॉल्यूशन प्रा.लिमि.चेन्नई द्वारा आपरेटर के 100 पद, ट्रेनी के 50 पद.व अप्रेंन्टिस 40 पदों पर, भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता ट्रेनी हेतु 10वी 12वी उत्तीर्ण व अन्य पदों हेतु आईटीआई, डिप्लोमा डीजल मैकेनिक, फीटर, वेल्डर इलेक्ट्रीशियन निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13000-22176 रुपये व अन्य भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष ट्रेनी व अप्रेन्टिस पद के लिए महिला आवेदिका भी पात्र होगें चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *