Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पीएम माेदी 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण, सीएम याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा

समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ और भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल
समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ और भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल
समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ और भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल

– सीएम के साथ भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल भी रहे माैजूद

लखनऊ , 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार काे मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ और भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन धर्मपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ ने समारोह के लिए चल रही तैयारियों के बाबत अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आयाेजन की भव्यता में किसी प्रकार की कमी न होने पाए।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के 25 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों का स्थलीय जायजा लेने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आयोजन को लेकर एलडीए, नगर निगम सहित अन्य विभाग आयोजन स्थल और आसपास के पूरे क्षेत्र को सजाने-संवारने में दिन रात एक किए हुए हैं। 65 एकड़ क्षेत्र में फैले इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65-65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन मूर्तियों के निर्माण पर लगभग 21 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए परिसर में एक संग्रहालय (म्यूजियम) भी बनाया गया है। तैयारियाें में लगे अधिकारियाें ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ काे समाराेह से जुड़ी सभी जानकारियां दी।

पर्यटन मंत्री कर चुके हैं निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी मंगलवार को प्रेरणा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल काे देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना व राष्ट्रीय नायकों का प्रतीक बताया। नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में लखनऊ व आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए साधनाें का इंतजाम किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *