Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

पुलिस प्रशासन ने की छठ घाटों की साफ -सफाई

मौजूद लोग

लोहरदगा, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पुलिस ने गुरुवार को शहर के प्रमुख नदियों और घाठों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

साथ ही सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान भी चलाया गया।

स्वछता अभियान सिठियों नदी घाट और पुल के आसपास चलाया गया, जिसमें बडी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों ने नदी घाटो एवं पुल के आस पास जमा कचरे, प्लास्टिक और मलबे को हटाया। ताकि छठ पर्व के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर डीसी कुमार ताराचंद ने कहा कि लोक आस्था का महार्पव छठ पूजा को लेकर लोहरदगा मे विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

साफ सफाई और तमाम व्यवस्था की जा रही है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने आम जनता से अपील किया है कि छठ महापर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। छठ महापर्व सिर्फ आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज में एकता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देने वाला त्योहार है।

स्वछता अभियान में एसपी सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ वेदांत शंकर, समीर तिर्की, श्रद्धा केरकेट्टा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *