Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिस,प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों ने एक साथ जिला जेल फतेहगढ़ का किया निरीक्षण

जेल से बाहर निकल रहे अधिकारी

फर्रुखाबाद 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में पड़ रही हाड़ कपाऊ ठंड और घने कोहरे में गुरुवार को जिला स्तरीय न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जिला जेल फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल पहुंचते ही इस ठंड में बंदियों के अपने ओढ़ने बिछाने के कपड़ों को बारीकी से देखा । जेल प्रशासन को अति शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला जज नीरज कुमार और एसपी आरती सिंह ने जिला जेल पहुंचकर बंदियों के भोजन, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। न्यायिक ,प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बंदियों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में ही लोहिया अस्पताल भेजा जाता है। जब तक बंदी रोगी की हालत गंभीर नहीं हो जाती तब तक उन्हें अस्पताल भेजने से टाल दिया जाता है। कह दिया जाता है कि लोहिया अस्पताल जाने के लिए उन्हें पुलिस लाइन से गार्ड नहीं मिल रही है। इस वजह से उन्हें नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में कई बंदियों की हालत बिगड़ जाती है ।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बंदियों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें । यदि किसी बंदी की हालत खराब होती है तो उसे तत्काल प्रभाव से डॉ राम मनोहर लोहिया भेजा जाए । इसकी सूचना संबंधित न्यायालय को भी दी जाए । इस दौरान एसपी ने कानून व्यवस्था पर बंदियों से चर्चा की । जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जेल में जो कमियां पाई गई थी। उन्हें ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं । अगली बार जब वह आएंगे तो इस संबंध में बंदियों से बात करेंगे।

(Udaipur Kiran) /chandrapal singh sengar

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *