Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

पुलिस ने 101 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो

कटिहार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक टेम्पू से कुल 101.67 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम सूरज कुमार है, जो कटिहार के नया टोला का रहने वाला है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बंगाल से एक टेम्पो में शराब की खेप लेकर महानंदा चेक पोस्ट की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन अभियान चलाया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से 101.67 लीटर विदेशी शराब और एक टेम्पू बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *