Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

पुलिस ने चोरी के मामले में तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

कटिहार, 03 दिसंबर (हिस.)। रौतारा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का मोबाइल और टैब भी बरामद किया है।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित हरिलाल ऋषि ने 25 नवम्बर को रौतारा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में घुसकर दो व्यक्ति ने एक टैब और मोबाइल चोरी कर ली है। पुलिस ने बताया कि उक्त आवेदन के आधार पर रौतारा थाना में कांड संख्या-217/25 दर्ज की गई थी।

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी और मानवीय संसाधनों के आधार पर प्राप्त सूचना के अनुसार चोरी किए गए मोबाइल का उपयोग ग्राम खुदना क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रौतारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खुदना में छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में श्याम कुमार पिता रोहित पासवान, धर्मवीर पासवान पिता प्रभु पासवान और डब्लू पासवान पिता सहदेव पासवान, सभी ग्राम खुदना थाना रौतारा जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 मोबाइल और 01 टैब बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *