Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

पुलिस ने 104 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो

कटिहार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेम्पू से कुल 104.145 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति पश्चिम बंगाल से दो टेम्पो में शराब की खेप लेकर महानंदा चेक पोस्ट की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ महानंदा चेक पोस्ट के पास पहुँचकर वाहन अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि वहन जाँच के क्रम में तीन व्यक्ति टेम्पू सवार व्यक्ति तेजी से पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार मंडल (35) पिता धयानी मंडल ग्राम बकिया डूमर थाना पोठिया जिला कटिहार, रमण कुमार, (23) पिता रामेश्वर भगत ग्राम बिशनपुर थाना कोढ़ा जिला-कटिहार एवं अमित कुमार यादव (19वर्ष) पिता गंगा यादव ग्राम रामपुर थाना कोढ़ा जिला-कटिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *