Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

अखनूर पुलिस स्टेशन में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया

अखनूर पुलिस स्टेशन में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया

अखनूर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखनूर पुलिस स्टेशन में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सरपंचों और पंचों सहित क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने की उनके साथ एसपी ग्रामीण जम्मू श्री बृजेश शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी जम्मू ने 10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित कीं जिनमें सुरम चंद ईश्वर दास सोहन लाल अमरो देवी भगवान दास रमन कुमार रेखा देवी मुकेश कुमार प्रेम नाथ और निशा देवी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम के तहत अखिल जम्मू एवं कश्मीर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अखनूर के बैनर तले दो व्हीलचेयर प्रदान की गईं।

इस अवसर पर अखनूर उपमंडल में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान सराहनीय सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और उपहार भी प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वालों में रमेश सिह, संदोख सिंह , रमेश सिंह, नसीब लाल, शौकत दीपक कुमार, दलजीत सिंह, उत्तम सिंह, जोगिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह अशोक सिंह, कश्मीर सिंह, पवन सिंह और दलर सिंह शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / SONIA LALOTRA

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *