Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पहाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर घटी दुर्घटना।

मीरजापुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर और पहाड़ा के बीच रेल अप लाइन पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 36 वर्षीय एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पहाड़ा स्टेशन अधीक्षक ने पड़री थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसा पोल संख्या 717/11 के पास हुआ, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास थानों और रेलवे कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *