Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सुकमा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस, अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

सुकमा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

सुकमा, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज मंगलवार काे सुकमा पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस वर्ष देश भर में बलिदान हुए 191 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के नामों का वाचन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बलिदान पुलिसकर्मी देश की आंतरिक सुरक्षा और जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसपी चव्हाण ने अब तक बलिदान हुए समस्त पुलिस अधिकारी एवं जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बलिदानियो के परिजनों को सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंट कर सांत्वना दी गई तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बलिदान जवानों के परिजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *