Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिस ने लाेगाें काे 40 लाख के 293 गुम मोबाइल फाेन लौटाए , खिल उठे चेहरे

विशेष मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा

मीरजापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर की पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये कीमत के 293 गुम मोबाइल फाेन बरामद किए हैं। इतने अधिक मोबाइल फाेन की बरामदगी को जनपद की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। आज एक कार्यक्रम में यह फाेन उनके वास्तविक स्वामियों काे लाैटाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लोगों के गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह उल्लेखनीय सफलता मिली। अभियान में सीइआईआर पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में एसओजी/स्वाट टीम व सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से लगातार मेहनत करते हुए इन मोबाइल फोन को विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया। सभी मोबाइल फोन सोमवार को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार में आयोजित विशेष मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *