Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को ले पुलिस ने जब्त की 2.40 लाख रुपये

कटिहार, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जाँच की जा रही है।

इसी क्रम में मुफ्फसिल क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा 2,40,000 रुपये नगद राशि बरामद की गई।

बरामद राशि के संबंध में जब पकडे गए सम्बंधित व्यक्ति से वैध कागजात व प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, तो वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा सके और ना ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। तत्पश्चात् बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। कटिहार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *