दो वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल

रामगढ़, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ थाना में दर्ज दो अलग अलग चोरी के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए अपराधी बाजार टांड़ निवासी रहित भुइयां पिता विशेश्वर भुइयां पर ( कांड संख्या 338/14) एवं मुर्राम कला निवासी राजेंद्र गौंड पिता मोहनलाल गौंड पर (कांड संख्या 65/14 )के तहत मामला दर्ज था।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश



