Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सोनभद्र में पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर बचाई युवक की जान, घरेलू विवाद में रेल पटरी पर था लेटा

आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति व परिजनों के साथ पुलिस

सोनभद्र, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक तनाव से तंग आकर आत्महत्या करने के नियत से रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए व्यक्ति को पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर जान बचाई। पुलिस ने युवक काे थाने पर लाकर समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया की दोपहर में 13:55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस को डायल–112 के माध्यम से अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई कि 42 वर्षीय संतोष केशरी पुत्र गोपाल केशरी, निवासी खडिया, थाना शक्तिनगर आत्महत्या करने की नीयत से खडिया बाजार के पास स्थित रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस ने बिना एक पल गंवाए डायल–112 पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर आ रही ट्रेन को दूर से रुकवाया और युवक को सुरक्षित रेलवे पटरी से हटाकर उसकी जान बचाई।

एसपी ने बताया की युवक को सकुशल थाना लाकर उसके परिजनों को बुलाया गया, जहां पुलिस द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच सका। परिजनों ने पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और अपना आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *