Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सारण में शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, पांच तस्करों काे किया गिरफ्तार

गिरफ्तार

सारण, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार काे (Udaipur Kiran) को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मांझी थाना पुलिस टीम ने दुर्गा घाट बलिया मोड़ के पास नदी मार्ग पर शराब माफियाओं से सीधी मुठभेड़ की।

कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि हथियारों सहित कुल 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से सैकड़ों लीटर अवैध विदेशी शराब और एक नाव बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा घाट, बलिया मोड़ नदी मार्ग से होते हुए पटना की ओर भेजी जाने वाली है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी थाना पुलिस टीम ने नाव का प्रयोग कर नदी में छापेमारी शुरू की छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही शराब तस्करों ने नाव किनारे लगाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य शराब माफिया अजय राय के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल अपराधी को मौके पर ही धर दबोचा, साथ ही उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 3 अन्य शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जिससे गिरफ्तार अपराधियों की कुल संख्या 5 हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय राय पिता हीरालाल राय, सुकेश राय पिता-जगदीश राय, सरोज कुमार पिता जनार्दन राय, प्रेम प्रकाश पिता जनार्दन राय, और जनार्दन राय पिता राम गोबिन्द राय, सभी अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है। पकड़े गए शराब माफियाओं के पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया है। जिनमें देसी कट्टा दो, जिन्दा कारतूस चार, खोखा पांच, अंग्रेजी शराब, 752.60 लीटर और नाव एक

गिरफ्तार सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सारण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में पकड़े गए अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *