Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ रुपए बरामद

छापेमारी

गोपालगंज, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई। गुप्त सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष और (फर्स्ट पुलिस टीम) ने एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की जहां बक्सों में रखे करीब 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बैंक पासबुक भी जप्त की हैं और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल बरामद की गई राशि की गिनती नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और चुनाव से पहले कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस मुख्यालय ने भी इस पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *