Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिस कर्मी के हाथ में चिलम,गांजा और गिलास- वर्दी हुई शर्मसार

वर्दी में गांजा पीता पुलिसकर्मी
शराब पीता पुलिसकर्मी

सीतापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

सोमवार शाम थाना सकरन क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी का गांजा पीने और शराब की दावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया।

वायरल वीडियो में डायल 112 पीआरवी 6617 पर तैनात आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार दुबे को सकरन के उमरा कला स्थित एक आश्रम पर गांजा पीते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह वहां अक्सर आते थे, इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में आरक्षी रात के समय एक दावत में वर्दी पहनकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। नशे की हालत में खाकी वर्दी में मांस-मदिरा का सेवन करते वीडियो के सामने आने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले की जांच सीओ बिसवां को सौपीं गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *