Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा जिला में बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स, धर्मशाला में एडीएम ने किया अभियान का शुभारंभ

पोलियो ड्रॉप्स पिलाते हुए।

धर्मशाला, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्लस पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला भर में 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। धर्मशाला के जोनल अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा एवं रोटरी क्लब धर्मशाला के संयुक्त सहयोग से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बच्चे को “दो बूंद ज़िंदगी की” पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान एसएमओ जोनल अस्पताल डॉ. सुनील भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महिमा कौल, एमईआईओ हेमलता, रोटरी क्लब धर्मशाला के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत “दो बूंद ज़िंदगी की-हर बार” के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि 5 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग आम जनता के सहयोग से जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है।

इस दौरान रोटरी क्लब धर्मशाला की अध्यक्ष नंदिनी थापा, सचिव अजय शर्मा एवं अन्य रोटेरियन सदस्य तथा रोटरी क्लब मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अतुल पुरी, विक्रांत पठानिया, प्रणव सचदेवा, संदीप जोशी द्वारा पोलियो बूथों पर बच्चों को खिलौने, बिस्किट, टॉफियां एवं जूस वितरित किए गए। साथ ही बूथ स्टाफ के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के 15 स्वास्थ्य खंडों में कुल 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु 211 पर्यवेक्षक एवं 4280 टीकाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 191 चिन्हित उच्च जोखिम क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है। बच्चों की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य ट्रांजिट प्वाइंट्स पर विशेष मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सहयोग से बसों में यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने हेतु टीकाकर्मियों को बसों तक पहुँच एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान भी कोई बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *