Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पोस्टर वॉर : आई लव मोहम्मद का जबाब आई लव महादेव

डांडिया आयोजन में आई लव महादेव
मस्जिदों पर लगे पोस्टर

–मस्जिदों पर लगे पोस्टरों का जबाब डांडिया आयोजन में

झांसी, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के कानपुर से चलकर दो समुदाय विशेष के बीच पोस्टर वॉर अब झांसी में शुरू हो गया है। उधर मुस्लिम समुदाय के लोग गली चौबारों व मस्जिदों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा है तो दूसरी ओर हिन्दू समुदाय के लोगों ने इसके जबाब में ‘आई लव महादेव’ का उद्घोष शुरू कर दिया है। इसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

गौरतलब है कि, कानपुर में बारावफात के त्योहार पर जुलूस निकाला गया था। तब लोगों ने सड़क किनारे टेंट लगाकर उस पर ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लगा दिया। पुलिस ने टेंट हटाया तो पोस्टर हट गया। यहां से विवाद शुरू हो गया। कानपुर के बाद उन्नाव समेत अन्य शहरों में पोस्टर लगाए गए। जबाव में आई लव महादेव के पोस्टर लगाए जाने लगे। अब यह विवाद झांसी भी पहुंच गया है। यहां ओरछा गेट के पास बनी रजा मस्जिद, मदीना मस्जिद, खुशीपुरा स्थित मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों और इसके आसपास की गलियों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए हैं।

इसके जवाब में डांडिया नाइट में आई लव महादेव की डिसप्ले लगाई गई। बुधवार रात को एक डांडिया नाइट में डिस्प्ले पर I LOVE MAHADEV बार-बार दिखाया गया। यहां सिद्धेश्वर गार्डन में महिलाओं की एक टीम द्वारा आयोजित डांडिया खेल रहे लोग जयश्रीराम पर जमकर झूमते नजर आए। फिलहाल यह पोस्टर बार अब झांसी महानगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *