Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के वाराणसी के अभियंताओं पर कड़ाई का हुआ असर

सुबह के वक्त ट्रांसफार्मर ठीक करता विद्युत कर्मचारी

वाराणसी, 18 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार के वाराणसी जोन प्रथम एवं द्वितीय के अभियंताओं पर कड़ाई करने के बाद शनिवार की सुबह से बड़ा असर होता दिखाई दे रहा है। प्रबंध निदेशक की समीक्षा बैठक के बात से अभियंता अपने क्षेत्र के कर्मचारियों से विद्युत समस्याओं संबंधित मामलों में सीधी वार्ता कर रहे हैं और दीपावली पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था देने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ने के लिए कहते मिल रहे हैं।

इससे पहले प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने दो टूक कहा कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर विद्युत कटौती की समस्या प्रतिदिन बनी हुई है। विद्युत कटौती की अब आगे से चर्चा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मुख्य अभियंता जिम्मेदार होंगे और उनके सहायक अभियंताओं को भी अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। वाराणसी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए हम काम करें।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *