Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कृष्णा नगर कॉलोनी में निकाली गई प्रभात फेरी

प्रभात फेरी की तस्‍वीर

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से कृष्णा नगर कॉलोनी में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुबह छह बजे दर्शन दिऊड़ी गेट से शुरू होकर विभिन्न गलियों से होते हुए सुबह आठ बजे पुनः दर्शन दिऊड़ी गेट पर संपन्न हुई।

प्रभात फेरी दर्शन दिऊड़ी गेट से निकलकर ललित किंगर, मनोहर लाल मिढा, रमेश तेहरी, श्याम लाल गाबा और अर्जुन देव मिढा की गलियों से होते हुए वापस दर्शन दिऊड़ी गेट पहुंची। इस दौरान स्त्री सत्संग सभा और गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने शबद कीर्तन कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।

कीर्तन मंडली के इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, आशु मिढा, सुरजीत मुंजाल, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, नीता मिढा, इंदु पपनेजा, बबीता पपनेजा, रेशमा गिरधर, गूंज काठपाल और मिताली तेहरी ने “कोई आण मिलावै मेरा प्रीतम पिआरा…”, “जिस के सिर ऊपर तू स्वामी हो दुख कैसा पावै…” और “सतगुर दया करे सुखदाता हम लावै आपन पाली…” जैसे शबदों का गायन किया।

सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की, जबकि मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से मंगल कामना की अरदास की।

उल्लेखनीय है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को देश भर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन और चार जनवरी को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा।

प्रभात फेरी में अर्जुन देव मिढा, सुंदर लाल मिढा, सुरेश मिढा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, कवलजीत मिढा, राकेश गिरधर, मनीष गिरधर, किशन गिरधर, कमल धमीजा, रवि अरोड़ा, शैंकी मिढा, दिनेश गाबा, जीवन मिढा, महेंद्र अरोड़ा, दिनेश मिढा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।———–

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *