Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्रणव ने क्रिकेटर वैभव से मुलाकात कर दी बधाई

क्र‍िकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रणव की फोटो

रांची, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में कप्तान के रूप में चयनित होने पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के धुर्वा मंडल के अध्यक्ष प्रणव सिंह ने सोमवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) परिसर में वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर प्रणव सिंह ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जो झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि वैभव की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और आने वाले समय में सीनियर टीम में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *