Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहा धर्मांतरण का खेल है : प्रतुल

प्रेस वार्ता की तस्वीर

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में राज्य में निरंतर धर्मांतरण का खेल जारी है।

शाहदेव बुधवार को रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रोजेक्ट भवन मुख्यालय और पुलिस मुख्यालय से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर चांद गांव में गैर कानूनी तरीके से चंगाई सभा लंबे समय से चल रहा है। चंगाई सभा में बड़े-बड़े चमत्कार का दावा किया जाता है और अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है।इस आड़ में धर्मांतरण किया जाता है। प्रतुल ने कहा की हरदाग पंचायत के अंतर्गत चांद ग्राम के अखड़ा में ग्राम सभा ने बैठक कर इस मुद्दे पर लिखित विरोध जाहिर किया था और अविलंब चंगाई सभा को बंद करने की मांग की थी।लेकिन राज्य सरकार और पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ। अतुल ने कहा जब आदिवासी ऐसी सभाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं तो फिर सरकार सिर्फ तुष्टीकरण के कारण आंख मूंद कर बैठी है।

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार के दोनों कार्यकाल में पूरे प्रदेश में चंगाई सभा लगातार आयोजित की जा रही है। राज्य सरकार तुष्टीकरण के कारण इन पर रोक नहीं लगवा रही है। प्रतुल ने जानना चाहा कि जब आदिवासियों की ग्राम सभा इसका विरोध कर रही है तो फिर राज्य सरकार कैसे तुष्टिकरण के राजनीति के कारण इस पर आंख मूंद कर बैठी है।

महाअभिषेक शब्द को चर्च के साथ जोड़कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास

प्रतुल ने कहा की आजकल झारखंड में एक नए चर्च की चर्चा है जिसके नाम के साथ महाअभिषेक शब्द जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस चर्च पर भी नशा मुक्ति की आड़ में धर्मांतरण के खेल खेलने का आरोप लगाया है। प्रतुल ने कहा यह बड़े आश्चर्य की बात है कि इस चर्च का नाम में महाअभिषेक जुड़ा है जिसका अर्थ होता है पवित्र जल या दूध से देवता या किसी मूर्ति का स्नान कराना। लेकिन ईसाई धर्म के कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों जगह पर मूर्ति पूजन सख्त मना है।फिर यह नाम लोगों को दिगभ्रमित करने के लिए रखा गया है। कुछ समय पहले एक छोटे से चर्च ने माता मरियम को लाल पाड़ वाली साड़ी पहनाकर यहां के स्थानीय आदिवासियों को बरगलाने की कोशिश की थी।

प्रतुल ने कहा कि अविलंब पूरे झारखंड में गैर कानूनी रूप से आयोजित हो रहीचंगाई सभा पर रोक लगे जिसमें चमत्कार का दावा किया जाता है और धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जाता है। आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *