Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिले के 13 बालू घाटों की नीलामी की तैयारी

जिले के 13 बालू घाटों की नीलामी की तैयारी

समस्तीपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खनन विभाग ने समस्तीपुर जिले के 13 बालू घाटों की नीलामी की तैयारी में जुटी है। विभाग ने इसके लिए ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर घाटों को अगले पांच वर्षों के लिए बंदोबस्त करेगी।

इसमें गंगा किनारे के 11 घाट और बूढ़ी गंडक और बागमती किनारे के एक-एक घाट शामिल है। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जिला खनन विभाग ने इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।बताया गया कि इसमें गंगा नदी किनारे विभिन्न जगहों पर चिन्हित 11 घाट शामिल है।

इसमें घाट एन वन का क्षेत्रफल जहां 9.6 हेक्टेयर का होगा। वहीं वन का क्षेत्रफल 18.5 हेक्टेयर इसी तरह से वन सी 18.5, वन डी 31.6, वन ई 52.25, टू ए घाट का क्षेत्रफल 35, टू बी 15.6, टू सी 13.6, थ्री ए 14, थ्री बी 9.9 और सी 7.9 हेक्टेयर भूमि की होगी।

इसी तरह से बूढ़ी गंडक नदी में 20.6 और बागमती नदी में 6.8 हेक्टेयर भूमि पर खनन होगी। बताया गया कि जिला प्रशासन की वेबसाइट पर इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जहां से लोग इसमें शामिल होने के लिए अपना आवेदन 26 दिसंबर तक आनलाइन भेज सकते है। 29 दिसंबर को इसके ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

नीलामी की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक खण्ड या बालूघाट के लिए अलग-अलग निविदा कागजात का क्रय करना होगा। साथ ही अलग-अलग अग्रधन राशि के साथ निविदा देनी होगी। एक व्यक्ति, समिति, फर्म या कम्पनी को अधिकतम दो बालू घाट अथवा 200 हेक्टेयर क्षेत्र, जो भी कम हो के लिए बंदोबस्ती दी जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *