Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी

Jan Sabha ki tayari

पटना, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय समस्तीपुर मे एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के कर्पूरीग्राम (भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पैतृक घर) एवं दुधपुरा एयरपोर्ट मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की। उन्होंने राजग के सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारी तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया और जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, प्रदेश मंत्री भीम साहू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष (दक्षिणी) शशिधर झा, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, हम जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर, विधान पार्षद तरुण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुमरन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्रीसुनील कुमार राय एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र यादव सहित एनडीए के सभी घटक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि आगामी जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा तथा विकसित भारत के संकल्प और फिर एक बार बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लक्ष्य को पूर्ण निष्ठा के साथ सफल किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *